Breaking News

भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून के आधार पर एक स्वतंत्र तथा खुली समुद्री व्यवस्था की आवश्यकता पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और अधिक बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की और व्यापक रणनीतिक साझेदारी की अवसंरचना के अंतर्गत सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों द्वारा रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है तथा वे इस क्षेत्र में और भी ज्यादा तालमेल की आशा करते है।