भारत अंडर 18 महिला टीम ने किया कमाल, विजय अभियान जारी

जमशेदपुर, भारत अंडर 18 महिला टीम ने एकबार फिर कमाल करते हुये अपना विजय अभियान जारी रखा है।

भारत की अंडर 18 लड़कियों की टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बांग्लादेश को रविवार को 1-0 से हराकर सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत के दो मैचों से छह अंक हो गए हैं और वह तालिका में शीर्ष पर मजबूती से विराजमान है। भारत की दूसरी जीत में नीतू लिंडा ने 63वें मिनट में बेहतरीन मैच विजयी गोल दागा।

Related Articles

Back to top button