आईपीएस वी एस यादव इस राज्य के नये पुलिस महानिदेशक नियुक्त

नई दिल्ली, आईपीएस अधिकारी वी एस यादव को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा सरकार ने आईपीएस अधिकारी वी एस यादव को मंगलवार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

पुलिस महानिदेशक पद से 31 जनवरी को ए के शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के लगभग 10 महीने बाद

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी वी एस यादव की इस पद पर नियुक्ति हुई है। वी एस यादव वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हैं।

शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) राजीव सिंह कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

 

 

Related Articles

Back to top button