Breaking News

यूपी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार लोगों के लिए बनाई गई जेल

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार लोगों के लिए एक अस्थाई जेल बनाई गई है।

जिलाधिकारी बांदा अमित सिंह बंसल ने बताया कि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को अधिग्रहित कर एक अस्थाई जेल बनाई गई है । जिसमें लॉकडाउन का नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार लोगों को रखा जाएगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक समेत दस अधिकारियों को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि जिम्मेदार सभी दस अधिकारी कारागार अधीक्षक की मांग के अनुसार अस्थायी जेल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तब्लीगी जमातियों समेत सभी गिरफ्तार लोगों को कोरोना संक्रमण के चलते मण्डल कारागार में नहीं रखा जा सकता है। अग्रिम आदेशों तक डायट को अस्थाई कारागार के रूप में परिवर्तित किया गया है।