अभी-अभी मुलायम सिंह यादव को लेकर आई ये बड़ी खबर

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आज तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल मुलायम सिंह यादव की हालत सामान्य है। इस बात की जानकारी लखनऊ में मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कपूर ने दी। मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उनसे मिलने उनके भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी पहुंचे।

डॉ. राकेश कपूर ने बताया, ‘मुलायम सिंह यादव को तकरीबन 5 दिनों से कब्ज की दिक्कत थी। इस वजह से उन्हें बुधवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।’

Related Articles

Back to top button