Breaking News

यदि गौरवगान करने से राजनैतिक फायदा, तो विपक्ष को किसने रोका- केशव मौर्य

इंदौर,  भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेना का राजनीतिक इस्तेमाल किये जाने के संबंधी विपक्ष के आरोपो पर प्रतिक्रिया देते हुये आज कहा कि आरोप लगाने वाले विपक्षी राजनीतिक दल चाहे तो वे भी भारतीय सेना की शौर्य गाथा कहें।

निज कार्यक्रमों में शामिल होने पहुँचे श्री मौर्य आज यहां संवाददाताओं से रूबरू हुये। उन्होंने संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर में कहा आरोप लगाने वाले विपक्षी दलों को भी भारतीय सेना का लोहा मानना चाहिए।

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

उन्होंने कहा विपक्ष को एयर स्ट्राइकए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सफल सैन्य ऑपरेशन पर हमारी सेना की गौरव गाथा गाना चाहिए। उन्होंने कहा यदि गौरवगान करने से हमें राजनैतिक फायदा हो रहा है। तब विपक्ष को किसने रोका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी उनके कार्यकाल में हुए सफल सैन्य ऑपरेशन के गुणगान करेंए हमने उन्हें नही रोका है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा लेकिन दुर्भाग्य है विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोलता हैं। जिससे दुश्मन देश को विश्व पटल पर लाभ होता है।

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुये हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुये कहा कि घटना से समूचा देश आहत है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार सभी आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुँचा कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने विवादित अयोध्या मंदिर मस्जिद विवाद से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रसन्नता की बात है कि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी कर ली है। अदालत के फैसले का इंतजार है। फैसले के अनुसार आगामी दिशा तय होगी।

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

उन्होंने उत्तर प्रदेश में नगर सेना के हजारों जवानों की नौकरी पर बने संकट के मुद्दे से जुड़े एक प्रश्न का जावाब देते हुये कहा कि निकाले गये नगर सैनिक अस्थायी नियुक्ति पर थे। उन्होंने कहा वे दैनिक वेतन भोगी है। फिर भी राज्य सरकार उनके हितों का ध्यान रखते हुये निर्णय लेगी।

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर