Breaking News

खतरों के खिलाड़ी के विजेता अर्जुन बिजलानी ने NEWS85.IN को बताई थी दिली ख्वाहिश

नई दिल्ली, कलर्स टीवी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को अपना विनर मिल चुका है। अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11की ट्रॉफी अपने नाम कर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन उन्होने इस बड़ी सफलता की ख्वाहिश का जिक्र दो साल पहले  NEWS85.IN से एक बातचीत में कर दिया था।

वैसे, अर्जुन बिजलानी ‘मिले हम तुम’ और ‘नागिन’ जैसी टीवी सीरियल्स के लिए जाने जाते हैं। 21 जुलाई, 2019 को  NEWS85.IN  की दिल्ली संवाददाता आभा यादव, ने डांस दीवाने शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी से एक खास इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी के भविष्य के सपने का जिक्र किया था। जिसमें अर्जुन बिजलानी ने कहा था कि वह कुछ ऐसा करना चाहतें हैं जिसे लोग याद रखें। आज वह दिन आ गया कि लोगों की जबान पर अर्जुन बिजलानी का नाम छा गया है।

खतरों के खिलाड़ी 11, जिसका प्रीमियर 17 जुलाई को हुआ था, रविवार रात (26 सितंबर) समाप्त हो गया। अपने प्रतिस्पर्धी दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह को हराते हुए अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दिव्यांका त्रिपाठी पहली रनर अप रहीं।

अर्जुन बिजलानी की तारीफ खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा अपना टास्क शांति से कम्प्लीट करते हैं वो ना हड़बड़ी मचाते हैं ना ही जीतने के बाद दिखावा करते हैं। जाते हैं टास्क खत्म करते हैं और वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं। हर बार उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने पहले ही अपने पति को विनर कंर्फम कर दिया था। नेहा स्वामी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की ट्रॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर अर्जुन बिजलानी का नाम लिखा हुआ है।

अर्जुन बिजलानी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के पूरे सीजन में असाधारण प्रदर्शन किया । फिनाले के दिन, विनर बनने पर उन्हे ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक कार मिली है।

NEWS85.IN की ओर से बहुत बहुत बधाई।

Jul 21, 2019डांस दीवाने शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी से news85.in की संवादलाता आभा यादव की खास बातचीत