Breaking News

Kisan Andolan: बदनाम करने के लिए जानबूझकर की गयी कार्रवाई

अगरतला, अखिल भारतीय किसान सभा की त्रिपुरा इकाई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला में घटित हुयी घटना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश करार दिया है तथा इसे किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए की कई कार्रवाई बताया है।

किसान सभा के प्रदेश प्रमुख एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पवित्र कार ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शनिवार को दावा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ भजपा तथा उसके प्रमुख संगठन किसान श्रमिक मोर्चा द्वारा आंदोलन को समाप्त करने के लिए की गयी साजिश है।

श्री कार ने कहा कि हम टिक्करी बॉर्डर से रोहतक तक गए थे। इस दौरान मीलों की सड़कें ट्रैक्टरों से भरी थीं और लोग गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह आश्चर्यजनक था, लेकिन अंत में साजिश के कारण सब कुछ ध्वस्त हो गया। उन्होंने आरोप लगाया, “इसके पीछे भाजपा से संबंधित किसान श्रमिक मोर्चा की योजना थी। यह आंदोलन को बदनाम करने के लिए एक जानबूझकर की गयी कार्रवाई थी। ”