Breaking News

जानिए झारखंड में कोरोना संक्रमितों की स्थिति

रांची, झारखंड के सभी 24 जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 736 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 85 हजार के पार हो गयी है वहीं, संक्रमण के शिकार आठ अन्य लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 28100 स्वाब सैंपल की जांच में 736 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 30, चतरा में तीन, देवघर में 23, धनबाद में 25, दुमका में पांच, पूर्वी सिंहभूम में 67, गढ़वा में 25, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 11, गुमला में 21, हजारीबाग में 36, जामताड़ा में चार, खूंटी में 12, कोडरमा में 13, लातेहार में 17, लोहरदगा में एक, पाकुड़ में 17, पलामू में 11, रामगढ़ में 12, रांची में 306, साहेबगंज में 14, सरायकेला में 39, सिमडेगा में नौ और पश्चिम सिंहभूम में 23 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोविड संक्रमितों की संख्या 85400 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 11243 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 73428 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 729 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 86 प्रतिशत है।