Breaking News

जानिए आज का अहम इतिहास

नयी दिल्ली , भारत एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1822 : चिली में वालपराइसो के निकट भूकंप से लगभग 200 लोगों की मृत्यु हुई।
1824 : रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से लगभग 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1828 : मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म।

1893 : पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किया गया।
1895 : फ्रेडेरिक ई. ब्लेसडेल ने पेपर पेंसिल का पेटेंट कराया।
1910 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री असक्विथ ने ब्रिटिश संसद के लिए अभियान चलाया।
1912 : प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बिया की सेना ने बीतोला पर कब्जा कर मेसिडोनिया के आट्टोमन शासन का अंत किया।

1917 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म।
1922 : तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को खलीफा चुना लिया गया।
1926 : पैरामाउंट थियेटर न्यूयॉर्क शहर में खोला गया।

1928 : विश्पव्रसिद्ध पहलवान एवं अभिनेता दारा सिंह का जन्म।
1932 : भारतीय स्वतंत्रता पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में शुरू हुआ।
1933 : यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।

1940 : बर्मिंघम पर एक जर्मन बमबारी में करीब 900 लोग मारे गए।
1951 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 : यूरोपीय देश स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1975 : बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भारत की पहली मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन का हैदराबाद में जन्म।

1977 : मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति अनवर सादात ने इजरायल का ऐतिहासिक दौरा किया।
1982 : नौवें एशियाई खेल की शुरुआत दिल्ली में हुई।
1985 : दुनिया की दो महाशक्तियों-तत्कालीन सोवियत संघ और अमरीका के बीच स्वीट्ज़रलैंड में शिख़र वार्ता की शुरुआत हुई थी।
1986 : पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

1994 : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
1995 : भारतीय वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया। ये भारत की पहली महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने ओलंपिक में मैडल जीता था।
1997 : कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2006 : भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2008 : संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2013 : लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत हुई और 160 अन्य घायल हुए।