Breaking News

यूनिवर्सिटी परिसर के पास गोलीबारी में एक मौत, सात घायल

वाशिंगटन,  अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में फोर्ट वैली स्टेट यूनिवर्सिटी के एक छात्र परिसर के पास शनिवार की रात हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि सात अन्य लोग घायल है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया, “जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (जीबीआई) फोर्ट वैली,जीए परिसर पार्टी में हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है। कुल आठ लोगों को गोली मार दी गई थी जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।”

मृतक फोर्ट वैली स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं है।

उन्होंने बताया कि सात घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जांचकर्ता ने लोगों से गोलीबारी करने वालों की पहचान में मदद का अनुरोध किया हैं। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

गोलीबारी के बाद सुरक्षा कारणों से परिसर को बंद कर दिया गया है। छात्र स्वतंत्र रूप से आ जा रहे है। विश्वविद्यालय ने सुबह के लिए निर्धारित सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।