Breaking News

जानिए आज का अहम इतिहास

नयी दिल्ली,  भारत और विश्व के इतिहास में 27 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तगाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्यनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म।

1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया।
1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1907 – प्रसिद्ध कवि एवं लेखक हरिवंश राय बच्चन का इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्म।

1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1940 – आधुनिक मार्शल आर्ट के प्रणेता एवं अभिनेता ब्रूस ली का जन्म।

1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक युद्ध जर्मनी की पराजय के बाद बंद हुआ।
1953 – अमेरिका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन।
1971 – सोवियत रूस का ‘मार्स ऑर्बिटर’ मंगल ग्रह पर उतारा गया।

1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2011 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सुल्तान खान का निधन।
2014 – ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिलिप हयूज एक घरेलू मैच में हैलमेट के नीचे बाउंसर गेंद लगने से चोटिल हो गए। सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।