Breaking News

जानिए आज का भारतीय और विश्व का इतिहास

नयी दिल्ली, भारतीय और विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1947 – जम्मू-कश्मीर के महाराज हरी सिंह भारत में विलय के लिए सहमत हुए।
1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आये।
1976 – त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।
1999 – सर्वोच्च अदालत ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 – अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2014 – इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच शांति वार्ता बंद कर दी गई।
2015 – अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत हुई और 2536 घायल हुए।