Breaking News

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में, 24 लोगों की मौत

नैरोबी,भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में, 24 लोगों की मौत हो गयी। शिन्हुआ केन्या के उत्तर.पश्चिम प्रांत पोकोत में शुक्रवार की रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 24 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

पश्चिम पोकोत के आयुक्त अपोलो ओकेलो ने कहा कि सात बच्चों सहित 12 लोगों के शव बाहर निकाल लिये गए हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार कई घंटों की भारी बारिश के बाद पश्चिम पोकोत प्रांत के दो गांव भूस्खलन की चपेट में आए हैं।

भूस्खलन के कारण सड़कों और पुलों सहित आधारभूत संरचना को भारी नुकसान हुआ है। केन्या रेड क्रॉस ने कहा है कि उन्होंने पश्चिम पोकोत में पीड़ितों के बचाव कार्य के लिए लोगों को तैनात किया है।