Breaking News

मध्यप्रदेश मे आईपीएस के बंपर तबादले, इरशाद अली बने भोपाल के नए डीआईजी

भोपाल,  मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय पुलिस सेवा के डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ,  पुलिस मुख्यालय भोपाल एस डब्ल्यू नकवी को एडीजी ;प्रशासन पुलिस मुख्यालयए भोपाल का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वहीं अभी तक एडीजी ;प्रशासन श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह को एडीजी ;प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।
बालाघाट रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक इरशाद अली को डीआईजी ;अरबन भोपाल बनाया गया है। भोपाल के डीआईजी ;अरबन धर्मेंद्र सिंह चौधरी को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।