बड़ा सड़क हादसा,हुई कई लोगों की मौत….

लागोस,  नाइजीरिया ओसुन प्रांत में एक बस के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।

पुलिस प्रवक्ता फोलाशडे ओडोरो ने ओसुन प्रांत की राजधानी ओसोगबो में संवाददाताओं को बताया कि यह दुर्घटना में उस समय हुयी जब एक बस नियंत्रण खो देने के कारण गहरी खाई में गिर गयी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हुये है।उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में ओवरलोडिंग, खराब सड़कों और चालकों के नियंत्रण खो देने के कारण अक्सर इस तरह घटनायें होती रहती है।

Related Articles

Back to top button