Breaking News

यूपी में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर कई गिरफ्तार

arest
arest

जौनपुर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में विभिन्न थानों की पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में चार अभियोग पंजीकृत कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को यहां कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने व उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये है। पुलिस ने 160 वाहनों का चालान कर 17 हजार रुपया समन शुल्क वसूला है।

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर चार अभियोग पंजीकृत कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस अपने थाना क्षेत्रों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग व लिंक मार्गों पर निरन्तर पेट्रोलिंग कर रही है।