राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य संचालक के साथ कई आईएएस के भी तबादले

भोपाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा  के कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने नसबंदी मामले को लेकर हुए विवाद के बाद आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य संचालक श्रीमती छवि भारद्वाज को पद से हटाकर राज्य मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ;ओएसडी बना दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा  के छह अन्य अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने तीन जिलों बैतूल, सतना और छतरपुर के कलेक्टरों को भी बदला है। बैतूल कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को स्थानांतरित करते हुए राज्य मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त राकेश सिंह को बैतूल कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसके अलावा सतना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को भी हटाकर उप सचिव बना दिया गया है। श्री शीलेंद्र सिंह को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया हैए जो अभी तक राजस्व विभाग में उप सचिव थे। छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस को उप सचिव राज्य मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा अशोकनगर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कटेसरिया को सतना कलेक्टर बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button