Breaking News

‘सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन’ रैली, जय भीम जय लोहिया बोल मायावती ने दिया संदेश

सहारनपुर, देवबंद में ‘सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन’ महारैली में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उनके साथ महारैली को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी अजित सिंह ने भी संबोधित किया।

देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के देवबंद में कासिमपुरा गांव के तिब्बियां कालेज के निकट मैदान में मायावती ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को देश की कोई भी चिंता नही है। वह तो अपनी पार्टी भाजपा की ब्रांडिंग में लगे हैं।

उन्होने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ गरीबों का साथ देने का नाटक कर रहे हैं। उनका पूरा ध्यान तो धन्ना सेठों को और अमीर बनाने का है।  मोदी सरकार पूंजीपतियों को धनवान बनाती रही है।

मायावती ने कहा कि महागठबंधन की तस्वीर देखने के बाद पीएम मोदी हैरान हैं। वह इसको देख भी रहे होंगे, यहां की भीड़ देखकर मोदी पगला जाएंगे। अब उनको गठबंधन से डर लग रहा है।

यह तो तय है कि अब उत्तर प्रदेश से भाजपा जा रही है और गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ आ रहा है। भाजपा की जुमलेबाजी अब काम नहीं आएगी। लेकिन अब तो गठबंधन के सामने इनके छोटे-बड़े चौकीदार कुछ भी कर लें कुछ नहीं कर पाएंगे। अब तो भाजपा को सत्ता गंवानी है। जनता भी सब जान चुकी है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। मोदी ने चुनाव घोषित होने से पहले बजट में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। भाजपा की गलत नीतियों से किसान दुखी है। लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

मायावती ने कहा कि अगर हमें केंद्र सरकार बनाने का मौका मिला तो सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे ताकि किसानों का बकाया नहीं रखा जाएगा।

मायावती ने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद किसी का भी कुछ बकाया नहीं रह जाएगा। देश के हर राज्य में दलितों व आदिवासियों का कोटा खाली पड़ा है।

उन्होने कहा कि हम कांग्रेस तथा भाजपा की तरह लोगों से झूठा वादा नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि  लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस गलत नीतियों के कारण हारी है। केंद्र में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में लोगों को नौकरी देंगे। जिससे कि वह लोग अपना तथा परिवार का पेट पाल सकें।

मायावती ने कहा कि पीएम मोदी का 15 लाख का वादा मजाक बनकर रह गया। राज्यों से कांग्रेस के साथ भाजपा गलत नीतियों से बाहर हुई है। अब दोनों को बिल्कुल बाहर कर देना है।

उन्होंने कहा कि बसपा कभी घोषणा पत्र नहीं जारी करती है। हमको अपनी योजना तथा कार्यशैली पर भरोसा है। हमारा काम किसी के भी घोषणा पत्र पर भारी रहता है।

 मायावती ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। सबका साथ, सबका विकास महज जुमला साबित हुआ है।  मायावती ने कहा कि राफेल में घोटाला हुआ।

देवबंद रैली में मायावती ने कहा भाजपा पुलवामा मामले का गलत इस्तेमाल कर रही है। जीएसटी और नोटबंदी से से बड़ी संख्या में नौकरियां गईं। इन लोगों को वापसी मत करने दीजिये।

मायावती ने कहा कि अगर ईवीएम में छेड़छाड न हुई तो गठबंधन का जीतना तय है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com