Breaking News

मेरठ नगर निगम “गंदगी से आजादी” अभियान: कचरे से कमायें पैसा

लखनऊ कचरे को सब अनुपयोगी चीज समझते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कचरे से भी पैसा कमाया जा सकता है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत वार्डों से डोर-टू-डोर गीला और सूखा कचरा इकट्ठा कर इसे आजीविका का साधन बना दिया गया है। ये जानकारी गंदगी से आजादी” अभियान  के अंतर्गत आज दी गई।

गंदगी से आजादी” अभियान के अंतर्गत आज मेरठ नगर निगम क्षेत्र के इस्माईल नगर, वार्ड नंबर 70 में  लोक कलाकारों के द्वारा स्वच्छता  जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि अगर आप घर और प्रतिष्ठान से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे  को अलगअलग करके दें। क्योंकि अब गीला और सूखा कूड़ा अलग देना होगा। लोग घर पर ही गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद भी बना सकतें हैं। और वेस्टटूवेल्थ का सपना साकार कर सकतें हैं।

साथ ही स्वच्छता से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी  समस्याओं के निदान हेतु आप कॉल सेंटर नंबर 1533 पर संपर्क कर सकतें हैं और अपनी स्वच्छता से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करवा सकतें हैं। इसके अलावा आप सफाई संबंधी किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान पाने के लिये अपने  मोबाईल  फोन पर स्वच्छता एप्प को डाउनलोड करें और सचित्र शिकायत भेज सकतें हैं।