Breaking News

देश के इन राज्यों में सबसे अधिक कोरोना वायरस के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली,  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामले सामने आए है।
हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक 390 मामले, उसके बाद उत्तराखंड में 286, बिहार में 145, उत्तर प्रदेश में 143, तेलंगाना में 107 तथा शेष सात राज्य और केन्द्र शसित प्रदेशों में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या सौ से कम रही।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29,398 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख से ज्यादा हो गयी है। इस दौरान 37,528 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 92.90 लाख से अधिक हो गयी। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.63 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 414 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,186 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी पर बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य…………………सक्रिय……….स्वस्थ………मौत
अंडमान निकोबार ……78………..4652……….61
आंध्र प्रदेश…………. 5237……861711……..7047
अरुणाचल प्रदेश …….685…….15739………55
असम ……………….3516……209790…….999
बिहार ……………….5499……233766…..1307
चंडीगढ़ ……………..881……..17231……..298
छत्तीसगढ़ …………19346…..230238…..3054
दादरा और नगर हवेली
दमन और दीव ………20……….3332………..2
दिल्ली ……………18753……572523……9874
गोवा ……………..1213………47215………703
गुजरात ………….13820……206126…….4135
हरियाणा …………11456…..235197……2676
हिमाचल प्रदेश …..7865……39065………773
जम्मू कश्मीर …….4848……108150…….1775
झारखंड …………1690…….108320…….993
कर्नाटक ………..19225……866664……11912
केरल …………..59663……591845……2533
लद्दाख ………….774………8175………..122
मध्यप्रदेश ……..13226…..203294…….3373
महाराष्ट्र ……….73001……1747199….47972
मणिपुर …………2970………23397…….318
मेघालय ………..580………..11883…….123
मिजोरम ……….202………….3800………..6
नागालैंड ……….666………….10868…….68
ओडिशा ……….2978……….317870……1794
पुड्डुचेरी ………..374………….36372…….617
पंजाब ………..7423…………146126…..5007
राजस्थान …..19030………..265689……2500
सिक्किम …….367…………….4779……..118
तमिलनाडु …..10392……….772995…11853
तेलंगाना ……..7604………. 267427….1485
त्रिपुरा………… 373…………32250…….374
उत्तराखंड …….5742………73412……..1332
उत्तरप्रदेश…….20801……..532349…..8011
पं बंगाल ………23451…….481385…..8916
कुल…………..363749….9290834….142186