Breaking News

इस गायक ने प्रतिबंधित संगठन को लिखा पत्र, किया शांति का आह्वान

गुवाहाटी, विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले इस गायक-अभिनेता-निर्माता ने एक प्रतिबंधित संगठन को लिखा पत्र, और शांति का आह्वान किया है। असमिया गायक ज़ुबिन गर्ग ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा-आई को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शांति का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

चूर चूर नान पर कोर्ट ने दिया ये फैसला,जानिए पूरा मामला….

विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले इस गायक-अभिनेता-निर्माता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि भय पैदा करने से राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है, बल्कि मेहनत और कड़ा परिश्रम करने से ही यह साकार हो सकता है। ज़ुबिन ने इस पोस्ट में कहा, ‘‘उल्फा से कहना चाहता हूं, मुझे एक क्रांति की आवश्यकता है। मुझे बदलाव की क्रांति की आवश्यकता है। निर्दोष लोगों को मारने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। भय किसी राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकता। श्रम कर सकता है। कठिन परिश्रम कर सकता है।’’ इस पोस्ट को 2,200 बार शेयर किया गया।

इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल,जानिए क्यों….

उन्होंने कहा कि आतंकवाद उन अधिकारों को कोई मायने नहीं दे सकता, जिसके लिए परेश बरुआ के नेतृत्व वाला संगठन लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह काम ‘‘शिक्षा कर सकती है। विकास कर सकता है। प्रगति कर सकती है।’’बालीवुड में कई सुपरहिट गाने देने वाले इस गायक ने कहा, ‘‘हमारे बच्चों को सिखाएं कि कैसे खेती करें। उन्हें अभाव में भी बीज उगाना सिखाएं। उन्हें अपने सपनों को आकार देना सिखाएं।’’ ज़ुबिन ने कहा कि अगर वे कुछ बनाना चाहते हैं, तो वे माजुली का निर्माण कर सकते हैं और अगर वे कुछ खत्म करना चाहते हैं, तो वे काजीरंगा पर मंडराने वाले खतरों को खत्म कर सकते हैं। माजुली जिले पर भू-कटान से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यूपी में निकली हजारों पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन…

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बाढ़ के खिलाफ लड़ने के लिए एक क्रांति की आवश्यकता है। हमें एक क्रांति की जरूरत है जो हमें मुख्यधारा का हिस्सा बना पाए।’’ ‘‘असम की स्वतंत्रता’’ की उल्फा की मांग का उल्लेख करते हुए ज़ुबिन ने लिखा, ‘‘स्वतंत्रता का मतलब अपने बूते खड़ा होना है। आप भय के माहौल में आजाद नहीं हो सकते। अराजकता कोई बदलाव नहीं ला सकती है। हम लोगों से राष्ट्र बनता है। यदि कोई जीवित ही नहीं बचेगा, तो फिर इसका क्या होगा।’’

मात्र 850 रुपये में अपने दुश्मन के साथ कर सकतें है ये काम….

उनकी यह पोस्ट ऐसे समय में आयी है जब इससे पहले 15 मई को गुवाहाटी में जू रोड पर हुये ग्रेनेड विस्फोट में 12 लोग घायल हो गये थे। परेश बरुआ ने तब स्थानीय टेलीविजन चैनलों से कहा था कि यह क्षेत्र में गश्ती कर रहे सुरक्षा कर्मियों को निशाना बना कर किया गया था।
इससे पहले गर्ग ने इसी प्रकार का पत्र विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को भी लिखा था।

चिकन खाने से हुई एक व्यक्ति की मौत

पहले गर्भवती लड़की की हत्या, फिर गर्भ से इस तरह से निकाला बच्चा

खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ किया ये काम,वीडियो हुआ वायरल..

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी,जल्द करें आवेदन…

दुनिया के सबसे बड़े इस देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो

महिला खा रही थी ये जिंदा जीव, जैसे ही लिया मुंह में फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

बिना शादी के ही पिता बनने जा रहे हैं सलमान खान….