Breaking News

कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ, कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयें हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज भाजपा छोड़कर इं0 खेमचंद कोली समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

खेमचंद कोली अखिल भारतीय युवा कोली/कोरी समाज (रजि0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और  अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई है। इस अवसर पर सर्व  राजेन्द्र चौधरी (पूर्व मंत्री), नरेश उत्तम पटेल (प्रदेश अध्यक्ष), एस.आर.एस. यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह (एम.एल.सी.) मौजूद थे।