नीतू कपूर का जबरदस्त डांस देखकर हैरान रह गये फैंस…

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है।  दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वीडियों बनाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेज पर मगन होकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

नीतू कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू ग्रुप परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। नीतू अपनी लेडी गैंग के साथ सिंगर मीका सिंह और पायल देव के गाने ‘सावन में लग गई आग’ पर डांस कर रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘खूबसूरत मजेदार शादी।”

https://www.instagram.com/p/Cbocyg5okdF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=96d20bd8-cc01-4cde-b5d2-132b3f2d2cf2

नीतू कपूर की आने वाली फिल्म में ‘जुग जुग जियो’ शामिल है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओ में नजर आयेंगी।

 

 

Related Articles

Back to top button