Breaking News

सर्वाधिक रोमांटिक फिल्म से ज्यादा रोमांटिक थी नीतू सिंह ऋषि कपूर की लव स्टोरी

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह को सर्वाधिक रोमांटिक फिल्म में शुमार ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) से ज्यादा ऋषि कपूर के साथ अपनी लव स्टोरी रोमांटिक लगती थी।

बॉलीवुड में ऋषि और नीतु की जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक कपल के रूप में शुमार किया जाता है। ऋषि और नीतु कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। ऋषि-नीतु की जोड़ी ने फिल्म खेल खेल में, रफूचक्कर, जहरीला इंसान, जिंदादिल ,कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी ,अनजाने, दुनिया मेरी जेब में, झूठा कहीं का ,धन दौलत , दूसरा आदमी आदि फिल्मों में युवा प्रेम की भावनाओं को निराले अंदाज में पेश किया। बताया जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ से शुरू हुई थी।

नीतू सिंह ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में कहा था कि उनके लिए रोमांस केवल मोमबत्ती के प्रकाश में भोजन करना या बाहर जाना ही सब कुछ नहीं है। दंपति के लिए यह मायने रखता था कि आप बच्चों और घर के अन्य सदस्यों का पालन-पोषण कैसे करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करते समय यह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से ज्यादा रोमांटिक हो जाता था।