अब विधायकों के अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन बनाने की चर्चा?

लखनऊ, आम आदमी के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने वाले उत्तर प्रदेश के माननीय विधायक गण अब अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए परेशान हैं और वह यूनियन बनाने की मांग कर रहें है। सबसे खास बात यह है कि इस तरह की मांग सत्तापक्ष के विधायक उठा  रहें हैं।

बीजेपी के विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर विधान सभा में विधायकों के धरना देने पर उन्होंने तंज कसते हुए विधायकों को भी अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए यूनियन बनाने की बात लिखी है।

हरदोई की गोपामऊ विधान सभा क्षेत्र भाजपा विधायक श्याम प्रकाश हर मुद्दे पर फेस बुक पर टिप्पणी के माध्यम से निशाना साधते रहे।

उन्होंने विधान सभा में विधायकों के धरना देने पर तंज कसा है। विधायक जी ने लिखा है कि चपरासी से लेकर आइएएस, होमगार्ड से आइपीएस सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, प्रधान, प्रमुख, किसान, व्यापारी आदि सभी संगठन हैं। अत: विधायकों को भी अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन बनाना चाहिए?? क्योंकि आज राजनीति में विधायक ही सबसे कमजोर कड़ी बन गए हैं।

इससे पहले बीजेपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विधानसभा मे ही अधिकारियों द्वारा उनकी बात न सुने जाने पर, विधानसभा मे ही करीब 200 विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमे सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्ष के भी विधायक विरोध प्रदर्शन मे शामिल हुये थे।

इससे ये ते स्पष्ट है कि विधायकों मे अपने अस्तित्व और अधिकारों को लेकर असुरक्षा की भावना है। प्रदेस मे अफसर विधायकों को कोआपरेट नही कर रहें हैं।

एसी स्थिति मे देर सबेर विधायकों की यूनियन बनाने की बात साकार हो सकती है, जिसमे हर पार्टी का विधायक शामिल होगा।

Related Articles

Back to top button