Breaking News

अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या 189434 हुई

अदीस अबाबा, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने सोमवार को कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामरी के पुष्टि मामलों की संख्या 189434 तक पहुंच गई है।

अफ्रीका सीडीसी ने ताजा अपडेट में कहा कि महाद्वीप में कोविड-19 मामलों की संख्या जो रविवार दोपहर 183474 की थी सोमवार दोपहर तक बढ़कर 189434 हो गई।

सीडीसी के अनुसार महामारी से मरने वालों की संख्या सोमवार 5175 हो गई।

महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी के अनुसार वायरस अब तक 54 अफ्रीकी देशों में फैल चुका है और इससे संक्रमित 82,888 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

महाद्वीप के अत्यधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, नाइजीरिया, अल्जीरिया, घाना के साथ-साथ मोरोको शामिल हैं।