Breaking News

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई इतने हजार के करीब, नौ की मौत

रांची, झारखंड के अलग-अलग जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 974 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 80 हजार पहुंच गयी हैं वहीं, नौ अन्य पॉजिटिव की मौत से कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 679 हो गया है।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 22342 स्वाब सैंपल की जांच में 974 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 73, चतरा में शून्य, देवघर में 45, धनबाद में 42, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 226, गढ़वा में 55, गिरिडीह में नौ, गोड्डा में 35, गुमला में 15, हजारीबाग में 17, जामताड़ा में 27, खूंटी में सात, कोडरमा में 31, लातेहार में एक, लोहरदगा में 28, पाकुड़ में शून्य, पलामू में 32, रामगढ़ में 14, रांची में 214, साहेबगंज में छह, सरायकेला में 35, सिमडेगा में 15 और पश्चिम सिंहभूम में 37 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोविड पॉजिटिव 79909 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के अभी 12433 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 66797 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 679 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 83.59 प्रतिशत है।