Breaking News

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

नयी दिल्ली, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,329 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गयी है जिससे यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1,92,990 तथा मृतकों की संख्या 8376 और बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 8376 है। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु में आज संक्रमितो की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई यहां अब संक्रमितों की संख्या 1,02,721 हो गयी है तथा 1358 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय …ठीक हुए…मौत…..संक्रमित

अंडमान निकोबार …..62………54………0……..116

आंध्र प्रदेश …………9096…..7632…206…..16934

अरुणाचल प्रदेश ……176…….75……..1……… 252

असम ……………..3310…..6349……14…….9673

बिहार………………2660…..8214……80……10954

चंडीगढ़ ……………58……..393……..6………457

छत्तीसगढ़ ………..614……2437……14……..3065

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव …..161…….96……..0…………257

दिल्ली………….. 26148…65624…2923….94695

गोवा …………….744……..734……..4………1482

गुजरात …………7763……24933….1904…34600

हरियाणा ……….4057……..11691….255….16003

हिमाचल प्रदेश…356……….667…….10…….1033

जम्मू-कश्मीर….2825…….5075……119……8019

झारखंड ……….679……..2001…….15……..2695

कर्नाटक ……..10612….8805…….293……19710

केरल ………..2098……2841……..25…… 4964

लद्दाख ……….223……..777……….1………1001

मध्य प्रदेश …..2655….11049…..593…….14297

महाराष्ट्र …….79927…104687… 8376…192990

मणिपुर ………677…….639……….0……….1316

मेघालय………18………43………..1………….62

मिजोरम ……..36……..126………0…………162

नागालैंड …….311…….228……..0 …………539

ओडिशा …….2372…..5705……29………..8106

पुड्डुचेरी ………459…….331……..12………..802

पंजाब ……….1514……4266……157……..5937

राजस्थान ……3331……15281….440……19052

सिक्किम …….49……….53……….0……….102

तमिलनाडु ….42958…58378…1385…102721

तेलंगाना …….9984…..10195….283….20462

त्रिपुरा ……….325……..1199……1………1525

उत्तराखंड …..525…….2481……42……..3048

उत्तर प्रदेश …7451……17597…749….:25797

पश्चिम बंगाल..6200….13571…717…..20488

राज्यों को पुन:

सौपे मामले…4999……..0…………….0……4999

कुल…….235433….394227…18655….648315