Breaking News

लॉकडाउन में फोन पर समोसे ऑर्डर करना पड़ा भारी,मिली ये सजा,देखे वीडियो

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूरे देश में इन दिनों लॉकडाउन है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास कुछ काम ही नहीं है. काम-धाम नहीं है, तो कुछ लोगों को मसखरी सूझ रही है। ऐसे समय में, जब पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जूझ रहा है, एक व्यक्ति को प्रशासन के साथ मजाक करने की सूझी। उसने जिला मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम को फोन लगाया और चार समोसे के ऑर्डर दे दिये।समोसे तो आ गये, लेकिन उसके बाद उसकी जो हालत हुई, उसका मजा पूरी दुनिया ले रहा है।

लॉकडाउन में जनता की मदद के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को कुछ लोग मनोरंजन का जरिया बनाए हुए हैं। कोई फोन कर पिज्जा ऑर्डर कर रहा है तो कोई समोसा। ऐसे लोगों की हरकत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सफाई की जिम्मेदारी सौंप दी है। दंड के तौर पर उनसे नालियों व सड़कों की सफाई कराई जा रही है।

लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, उनकी शिकायतों के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। कंट्रोल रूम में 10 से ज्यादा लाइनों के जरिए लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। मगर कुछ लोग कंट्रोल रूम की सेवाओं का माखौल उड़ाने में लगे हैं। लोग यहां पर फोन कर पिज्जा, समोसा और यहां तक की डिस्प्रिन की गोली मंगवाने का ऑर्डर कर रहे हैं। जिससे कंट्रोल रूम संचालकों के साथ ही अफसरों की भी मुश्किल बढ़ रही है। चेतावनी के बाद भी कोई सुधार ना होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।