बदायूं जिला जेल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ा, मरीजों की संख्या हुई?

बदायूं, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला जेल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गयी है।

जिला कारागार में शनिवार की रात मिली जांच रिपोर्ट में 42 बंदी और दो कर्मचारी समेत कुल 44 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गयी। एक दिन पहले जेल में नौ बंदी और एक हेड वार्डर पॉजिटिव मिला था। इससे जेल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जेल में इतने लोगों के संक्रमित मिलने से प्रशासन भी हतप्रभ है।

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण अस्पताल जाने वाले मरीज ही है। जेल में काफी संख्या में पॉजिटिव निकले हैं। हमने उनकी अलग से व्यवस्था करा दी है। जेल में संक्रमण पहुंचने की वजह यही सामने आई है कि कुछ बंदियों का बाहर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनसे ही संक्रमण फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें भी एक दूसरे से संक्रमण फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल जेल में अलग से चिकित्सक लगाए गए हैं। सभी का उपचार जेल में ही होगा।

Related Articles

Back to top button