Breaking News

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता,  आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

लखनऊ , विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता  आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में लखनऊ व लखीमपुर  जिलों के सैकड़ों नेताओं व युवाओं व महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।

आज शामिल विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रगतिशील  समाजवादी पार्टी, लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। लखीमपुर से आये सैकड़ों लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर,  राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवाई।

प्रसपा लोहिया महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर के मार्गदर्शन में लखनऊ से देवेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली वहीं लखनऊ की दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भी सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, प्रसपा लोहिया के लखीमपुर से प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता के द्वारा लखीमपुर  जनपद के सबसे बड़े सांई मन्दिर के अध्यक्ष व वैगास भूसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को शिवपाल सिंह यादव के समक्ष पार्टी में शामिल करवाया गया।

इस अवसर पर, शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी को और मजबूती प्रदान करने  व पार्टी को आगे बढ़ाने के लिये एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन पर बहन जी व अखिलेश यादव की हकीकत बताई। बसपा प्रमुख मायावती के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें तो पूरा देश जानता है वह विश्वास करने लायक नहीं है।वहीं अखिलेश यादव को धोखेबाज बताते  हुऐ कहा कि जिस ने नेता जी को धोखा दिया, अपमान किया, इन पर कौन विश्वास करेगा..!

इस मौके पर  प्रमुख महासचिव वीर पाल सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन खां उर्फ फरत मिंया,पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह आशू, अनीता सिंह , प्रवक्ता इरफान,  अरविंद विद्रोही आदि लोग उपस्थित थे..!