राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को उनके 85वें जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को उनके जन्म दिन पर बधाई, उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिये शुभकामनाएं।”