प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला कहा, यूपी पूरे देश में टाप पर ?

लखनऊ, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टाप पर है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा “ पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी ‘अपराधमुक्त’ हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है।”

इस बीच पार्टी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि फेसबुक लाइव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है कि यूपी में बढ़ते अपराधों से आमजन के मन में खौफ है। राजनीतिक सरंक्षण की वजह से अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है और वो जघन्य से जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कानपुर, प्रयागराज, एटा की नृशंस घटनाएं प्रदेश में जंगलराज की कहानी खुद ब खुद बयां कर रही हैं और सरकार सिर्फ बैठकें और हिदायतें देने तक सीमित है।

Related Articles

Back to top button