Republic Day 2021: दिल्ली मेट्रो सर्विस में किये गए ये बड़े बदलाव

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों से दिल्ली में मेट्रो सर्विस पर थोड़ी देर के लिए बदलाव किया जाएगा। ये रोक चुनिंदा स्टेशनों पर होगी। इसके अलावा मेट्रो की पार्किंग भी लगभग 30 घंटों के लिए बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है।

दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर आंशिक रूप से मेट्रो सेवा रोकी जाएगी। 26 जनवरी को इस रूट पर केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल इंटरचेंज के लिए पैसेंजर कर सकेंगे।

पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन प्रवेश और निकास के लिए सुबह पौने 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से दिल्ली मेट्रो की पार्किंग भी 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से लेकर 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक मेट्रो की सभी पार्किंग बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो की बाकी सभी सेवाएं बिना बाधा के चलती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button