समाजवादी पार्टी ने संगठन मे किया फेरबदल, इन जिलों के अध्यक्ष हटाये

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने संगठन मे  फेरबदल करते हुये कुछ  जिलों के अध्यक्ष हटा दिये हैं और वहां की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  की स्वीकृति से बागपत और हापुड़ के जिलाध्यक्ष श्री किरनपाल उर्फ बिल्लू प्रधान एवं श्री तेजपाल प्रमुख को हटाकर वहां की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर श्री मनोज चौधरी को बागपत समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

Related Articles

Back to top button