Breaking News

संजय वन चेतना सेवा समिति की बैठक माइन फूड रेस्टोरेंट में हुई संपन्न

कानपुर, आज संजय वन चेतना सेवा समिति की मीटिंग दामोदर नगर स्थित माइन फूड रेस्टोरेंट में पूर्व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी एवं समिति के चेयर मैन दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें समिति पदाधिकारी के पदों की घोषणा की गई।

जिसमें अध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी, अरुणेश निगम एडवोकेट महामंत्री, मनोज सिन्हा कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चौधरी पवन सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विष्णु शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय शुक्ला उपाध्यक्ष, बनाए गए। जिसका समिति के सभी पदाधिकारयों एवं सदस्यों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता अपने संबोधन में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों सदस्यों के कार्यों की जानकारी दी साथ ही कहा वन संरक्षण एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करने पर बल दिया गया।

समिति क़े सदस्यों को कहा की लोगों को वनों के महत्व के बारे में बताएं वनों को काटने और वृक्षारोपण की दरों को सामान रखना है। संजय वन क्षेत्र में एवं आसपास के सभी पार्कों में वृक्षारोपण को करना है एवं उनका संरक्षण देते रहना है। बैठक में मुख्य रूप से अनुराग यादव वरिष्ठ पत्रकार,अरुण कुमार जैन, अनूप कुमार त्रिपाठी, चौधरी पवन सिंह यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अरुणेश निगम एडवोकेट, संजय शुक्ला, मनोज सिन्हा वरिष्ठ पत्रकार, व्यापारी नेता सुनील कुमार मिश्रा, समाजसेवी प्रखर श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट,आदि लोग उपस्थित रहे।