Breaking News

जाति देखकर मदद कर रही है योगी सरकार-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जाति के आधार पर भेदभाव करने का  आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव आज सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मुलायम सिंह यादव पर नरम हुई मायावती,किया ये बड़ा काम………

नोटबंदी की सालगिरह के साथ अखिलेश यादव ने ऐसे मनाया खजांची का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में इस समय सबसे भ्रष्ट सरकार है। हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है पर कोई बोलने वाला नहीं है।

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर…..

केंद्र सरकार के कर्मचारियों लिए आई बड़ी खबर…..

 एक सवाल के जवाब पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी की कभी भी हत्या हो सकती है। महिलाओं की स्थिति और भी बुरी है। कोई सुनवाई नही हो रही है।  उन्होने योगी सरकार पर जाति के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुये कहा कि योगी सरकार जाति देखकर मदद कर रही है।

अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती द्वारा गेस्ट हाउस कांड में मुलायम सिंह यादव पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने पर आभार जताया है।  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि हमारे बीच कोई खटास नहीं है और ये एक स्वागत योग्य फैसला है।

प्याज अचानक हुआ इतना महंगा,दाम सुनकर निकल आएंगे आंसू

अंडे खाने से हुई इस व्यक्ति की मौत,जानिए पूरा मामला…..

 उन्होंने नोटबंदी से बर्बाद हुई अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से व्यापार बर्बाद हो गए हैं। युवाओं की नौकरियां चली गई हैं। कहा तो ये गया था कि आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन सरकार लगातार लोगों का ध्यान बंटाने का काम कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों के दुख और तकलीफें देखकर हम कह सकते हैं कि वो इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं और यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनेगी। लोग परेशान हैं उनके पास काम नहीं और जानवर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं।

यूपी के 6 शहर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में….

अब इतनी देर ही बजेगी आपके मोबाइल की घंटी, ट्राई ने तय की समय सीमा

इस मौके पर बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलकांत गौतम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी बहुजन उत्थान पार्टी का सपा में विलय कर दिया और अखिलेश यादव को 2022 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया।

अखिलेश यादव ने यूपीपीसीएल में हुए पीएफ घोटाले पर कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कर्मचारियों का पैसा कब- कब निवेश किया गया। सरकार बताए कि वो किसको बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री को हटाया जाना चाहिए लेकिन वो तो अब तक अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी….

बिग बॉस 13 को बीच में ही छोड़ देंगे सलमान खान…?

टीम इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, ये होंगे नये कप्तान…..

यूपी सरकार ने इन सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर दिया ये बड़ा तोहफा

अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा घूम सकेंगे ये देश…

इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने किया ऐलान…

बच्चे के पास रात को सोता दिखा ‘भूत का बच्चा,मां के उड़े होश, फिर….