Breaking News

झारखंड वासियों को पहचान को बरकरार रखने के लिये शिबू सोरेन ने दी ये खास सलाह

दुमका , झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने झारखंडवासियों को अपनी पहचान को बरकार रखने तथा सुरक्षा के मद्देनजर तीर.धनुष को प्रतीक के रूप में अपने साथ रखने की सलाह दी है।

श्री सोरेन आज यहां झामुमो के संथालपरगना प्रमंडल कमेटी की आयोजित बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिख समुदाय के लोग जिस तरह प्रतीक चिन्ह के रूप में पगड़ी पहनते है और अपने साथ कृपाण रखते हैं। उसी तरह झारखंड के लोगों को भी संस्कृति के अनुरूप अपने प्रतीक चिन्ह के रूप में अपने साथ हर समय तीर.धनुष रखना चाहिए। इससे वे अपनी संस्कृति को बचाये रखने के साथ समय आने पर दुश्मनों का मुकाबला करने में भी सक्षम होंगे।

झामुमो अध्यक्ष ने कहा कि तीर.धुनष यहां की पहचान है और इसका वजन भी अधिक नहीं हैै इसलिए इसे अपने साथ रखने में किसी को कोई परेशानी भी नहीं होगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी या अन्य किसी दल का नाम लिये बगैर उदाहरण देते हुए कहाए जंगल में जानवरों या किसी भी तरह के दुश्मनों के समक्ष नमस्ते बोलने से हम अपनी जान की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं। उस समय यदि हमारे पास तीर.धनुष रहेगा तो उससे हम अपनी सुरक्षा भी करते सकते हैं।

श्री सोरेन ने हर साल दुमका में 02 फरवरी और धनबाद में 04 फरवरी को आयोजित झारखंड दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया और भावुक अंदाज में कहा कि वह रहें या न रहें लेकिन झारखंड दिवस पर आयोजित होने वाली रैली का सिलसिला जारी रहना चाहिए। उन्होंने इस बार झारखंड दिवस पर आयोजित रैली और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस रैली में इतने लोग दुमका आयें जिससे यहां जगह कम पड़ जाये।