सत्ता में भागीदारी के बिना, सामाजिक न्याय एक भ्रम- शिवपाल यादव

लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि सत्ता में भागीदारी के बिना वास्तव में सामाजिक न्याय एक भ्रम है। वह लखनऊ  में आयोजित ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड की तरफ से आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शिवपाल यादव ने  कहा कि इस समय देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। सामाजिक न्याय की लड़ाई सभी को साथ मिलकर लड़नी होगी। हमें जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। सत्ता में भागीदारी के बिना वास्तव में सामाजिक न्याय एक भ्रम है।

उन्होंने  कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी को वोट देने और अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन आज देश में किसान, दिहाड़ी मजदूर, व्यापारी, अल्पसंख्यक, महिलाएं सभी परेशान हैं।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि हाल ही में शिवसेना के लोगों ने कहा कि मुसलमानों का वोट का अधिकार छीन लिया जाए। इसका प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया । यह देश जितना हिंदुओं का है, उतना ही मुसलमानों का।

Related Articles

Back to top button