Breaking News

खेलों को लेकर युवाओं को स्टार खिलाड़ियों ने दिये सफलता के गुरूमंत्र

मुजफ्फरनगर, युवाओं को स्टार खिलाड़ियों ने खेलों मे सफलता प्राप्त करने के गुरूमंत्र दियें हैं। हाकी के प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अर्जुन पुरूस्कार विजेता अशोक ध्यानचंद ने कहा खेलों को चुनौती के रूप में लेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

श्री ध्यानचंद मुजफ्फर नगर बहादरपुर गांव एवं खेडी विरान में आईएमटी गाजियाबाद एवं चलो खेल की ओर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवक खेलों को चुनौती के रूप में लेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खेलों के प्रति रूचि जागृत करने के लिए बच्चों को दौड़ लगानी चाहिए। उन्ही में आने वाले कल के खिलाडी छिपे है। उन्होंने बच्चों से कहा कि लग्न से आप काम करोंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर कुश्ती खिलाड़ी सतपाल यादव ने भी कहा कि बच्चे कुश्ती को अपना कैरियर बनाये इस खेल का भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने हरियाणा की खिलाड़ी बबीता फोगाट और मुजफ्फरनगर की कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों ने अपनी मेहनत के बल पर आज गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। लम्बी दौड़ में विदेश में गोल्ड मैडल जीतकर लाने वाले अर्जुन अवाडी गोपाल सैनी ने कहा कि दौड़ से जहां शरीर फिट रहता है वही, खिलाड़ी में नई ऊर्जा का संचार होता है और वह पूरे मनोयोग से अपने खेलों के प्रति समर्पित हो जाता है।