Breaking News

देश के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित होने जा रही स्टार महिला कोरोना संक्रमित

नयी दिल्ली, देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने जा रही स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना से संक्रमित हो गयी हैं। राष्ट्रपति शनिवार को वर्चुअल माध्यम से विनेश सहित पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

विनेश 2018 के राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। विनेश ने 2019 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए देश को कोटा दिलाया है। वह अब तक ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं। विनेश का कोरोना टेस्ट सोनीपत में हुआ था। इस बीच विनेश के कोच ओम प्रकाश दहिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

दहिया को इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जाना है। इंदौर के अर्जुन अवार्डी पहलवान और जाने-माने कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने विनेश के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते कहा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाये और अपने कोच के साथ अभ्यास पर लौटे हैं, ऐसी कामना भगवान से करता हूं।