Breaking News

रामविलास पासवान के निधन पर राजकीय शोक, आज आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

नयी दिल्ली, केंद्रीय खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान के सम्मान में शुक्रवार को दिल्ली और सभी राज्यों की राजधानियों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

गृह मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में बताया कि श्री पासवान के सम्मान में कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री पासवान के अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य को इसका अधिकार दिया जाएगा।

श्री पासवान का आज देर शाम दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।