Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि लाभार्थी किसानों के खाते में हस्तान्तरित

लखनऊ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लगभग 8799 करोड़ रूपये की धनराशि तीन किश्तों में लाभार्थी किसानों के खाते में हस्तान्तरित की गई है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के  निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लाभार्थी किसानों के खाते में अब तक कुल 8798.98 करोड़ रूपये की धनराशि तीन किश्तों में डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तान्तरित कर दी गयी है।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 167.12 लाख किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 3342.49 करोड़ रूपये की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तान्तरित की गयी है। प्रथम किश्त हेतु चयनित लाभान्वित किसानों में से 148.44 लाख किसानों को द्वितीय किश्त के रूप में 2968.87 करोड़ रूपये तथा द्वितीय किश्त में लाभान्वित 148.44 लाख किसानों में से 124.38 लाख किसानों को तृतीय किश्त के रूप में रू0 2487.62 करोड़ की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तान्तरित की गयी है।