Breaking News

संजय वन चेतना सेवा समिति के द्वारा विधायक महेश त्रिवेदी का जन्मदिन बहुत ही भव्य और धूमधाम से मनाया गया

कानपुर, आज संजय गांधी चेतना सेवा समिति के द्वारा लोकप्रिय विधायक महेश त्रिवेदी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। आज होली गंगा मेला का दिन होने के मद्देनजर संजय वन चेतना सेवा समिति के द्वारा संजय वन गेट पर लोगों को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर गंगा मेला का पर्व मनाया। जमकर होली खेली गई।

साथी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महेश त्रिवेदी का जन्मदिन भी उनको मालाओं और फूलों से होली खेल कर मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी( राम जी ), महामंत्री अरुणेश निगम एडवोकेट, संरक्षक विष्णु शुक्ला पूर्व अध्यक्ष कानपुर विश्वविद्यालय, चौधरी पवन सिंह यादव, रजनीश गर्ग एडवोकेट, सुजय त्रिवेदी, प्रखर श्रीवास्तव एडवोकेट आदि लोग शामिल रहे।