चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित होंगे, ये मुख्यमंत्री…..

नई दिल्ली , एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए युवा मुख्यमंत्री को चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित किया जायेगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिएचैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड. 2019 से सम्मानित किया जायेगा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इस वर्ष 20 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री सोरेन को इस अवार्ड से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित करेंगे।
पुरस्कार मिलने की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने कहाए ष्यह अवार्ड राज्य की जनता को समर्पित है। मैं बरहेट और दुमका की जनता को नमन करता हूं। आपने मुझे सेवा का अवसर दिया। आप सभी के सहयोग के लिए आपका आभारी हूं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति केण् जी बालकृष्णन और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी के द्वारा मुख्यमंत्री श्री सोरेन का नाम ष्चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड.2019 के लिए चयनित किया गया है।