शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

सोनीपत, हरियाणा में सोनीपत निवसी एक युवती ने दिल्ली के युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शहर में किराए पर रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस, सोनीपत को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो डाली थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान दिल्ली निवासी आकाश के साथ हुई।

युवती ने आरोप लगाया कि आकाश ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे अपने घर पर ले गया, जहां उसे एक सप्ताह तक जबरन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे शहर में छोड़ गया। पीड़िता ने जब आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह धमकी देने लगा।

महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उषा रानी ने बताया कि मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button