Breaking News

भारत और विश्व के इतिहास में 30 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारत और विश्व के इतिहास में 30 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-

1731 – बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।
1759 – दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1858 – सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म।

1909 – पश्चिम बंगाल के जाने माने विद्वान रमेश चन्द्र का निधन।
1931 – भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म।
1939 – तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।

1961 – तत्कालीन सोवियत रूस ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1999 – विश्व के बडे मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन।
1999 – अमेरिका के सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।

2000 – प्रियंका चोपडा मिस वर्ल्ड बनी।
2010 – भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रनेता राजीव दीक्षित का निधन ।
2012- पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन।