Breaking News

भारत और विश्व के इतिहास में 28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारत और विश्व के इतिहास में 28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1520- फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660- लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676- बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा।

1814- द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821- पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1893- न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912- इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1954- महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन।
1956- चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1962- बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक के सी डे का निधन।
1966- डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1996- कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनी।

1997- पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।