Breaking News

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, IPS मनोज यादव का कार्यकाल बढ़ाया गया

चंडीगढ़,  हरियाणा सरकार ने  राज्य के पुलिस प्रमुख मनोज यादव का कार्यकाल अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया।

मनोज यादव को दो साल के लिए 21 फरवरी, 2019 को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “हरियाणा सरकार ने डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल 20 फरवरी, 2021 के बाद अगले आदेश तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।”

मनोज यादव 1988-बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह इससे पहले कई वर्षों तक खुफिया ब्यूरो (आईबी) में अतिरिक्त निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं। वह आईबी में 15 साल काम करने के बाद अपने मूल कैडर में वापस आए थे।